HOME
March 2, 2026

कहां से आया Ghibli एनिमेशन? कौन है इसका मालिक? नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे

Ghibli Art Animation Founder Net Worth: इन दिनों सोशल मीडिया पर घिबली एनिमेटेड फोटो बना रहे हैं। क्या आपको पता है कि यह घिबली एनिमेशन कहां से आया? दरअसल, यह एक जापानी स्टूडियो का नाम है। इसके फाउंडर हायाओ मियाजाकी हैं। इन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। जानें कितनी है मियाजाकी की नेटवर्थ:

Mumbai: सोशल मीडिया पर इन दिनों घिबली आर्ट (Ghibli Art) एनिमेशन छाया हुआ है। एआई प्लेटफॉर्म चैटजीपीटी के जरिए लगभग हर शख्स फोटो से उसका एनिमेशन बना रहा है। पहले यह सुविधा प्रीमियम यूजर्स के लिए थी। लेकिन अब फ्री यूजर्स भी घिबली एनिमेशन बना सकते हैं। क्या आपको पता है कि यह घिबली एनिमेशन कहां से आया? इसके फाउंडर कौन हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है?

घिबली’ का कनेक्शन जापान से है। इसका श्रेय हायाओ मियाजाकी (Hayao Miyazaki) और उनके स्टूडियो घिबली को जाता है। वह घिबली स्टूडियो के फाउंडर हैं। मियाजाकी को जापानी एनिमेशन की दुनिया का बादशाह माना जाता है। इनकी बनाई फिल्में दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। उन्होंने 25 से ज्यादा एनिमेटेड फिल्में और टीवी सीरीज बनाई हैं। उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म स्पिरिटेड अवे (Spirited Away) है। इसने दुनियाभर में 275 मिलियन डॉलर (2300 करोड़ रुपये से ज्यादा) कमाए थे।

घिबली’ का कनेक्शन जापान से है। इसका श्रेय हायाओ मियाजाकी (Hayao Miyazaki) और उनके स्टूडियो घिबली को जाता है। वह घिबली स्टूडियो के फाउंडर हैं। मियाजाकी को जापानी एनिमेशन की दुनिया का बादशाह माना जाता है। इनकी बनाई फिल्में दुनियाभर में पसंद की जाती हैं। उन्होंने 25 से ज्यादा एनिमेटेड फिल्में और टीवी सीरीज बनाई हैं। उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म स्पिरिटेड अवे (Spirited Away) है। इसने दुनियाभर में 275 स्थान पर है |

क्या नेटवर्थ पर पड़ेगा असर?

चूंकि इस समय Chatgtp प्लेटफॉर्म यूजर्स के लिए घिबली एनिमेशन बना रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग अपनी यादों और फिल्मी सीन्स को घिबली स्टाइल में दिखा रहे हैं। आने वाले समय में एआई के और टूल्स भी इस तरह की इमेज और वीडियो बना सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे स्टूडियो घिबली और मियाजाकी की संपत्ति पर असर पड़ सकता है।

एआई प्लेटफॉर्म से बने घिबली स्टाइल को लोग बेशक काफी पसंद कर रहे हों, लेकिन मियाजाकी इससे खुश नहीं हैं। सिर्फ मियाजाकी ही नहीं, बल्कि कई और कलाकारों में चैटजीपीटी के इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट की आलोचना की है। उनका मानना है कि इससे उनकी कला और सालों की मेहनत पर असर पड़ेगा।

मियाजाकी ने तो एआई को जिंदगी का अपमान तक कह दिया है। उनका मानना है कि एआई इंसानी भावनाओं को नहीं समझ सकता, जबकि ट्रेडिशनल एनिमेशन में ऐसा होता है। उनका मानना है कि एआई में इंसानी क्रिएटिविटी की कमी होती

3 thoughts on “कहां से आया Ghibli एनिमेशन? कौन है इसका मालिक? नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *