JEE Mains Topper List 2025 Cut Off Percetile for JEE Advanced, jeemain.nta.nic.in: जेईई मेंस रिजल्ट पेपर 1 बीईस बीटेक के लिए जारी हो गया है। 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है। जेईई एडवांस्ड कटऑफ कैटेगरी वाइज, जेईई मेन स्टेट वाइज टॉपर लिस्ट समेत पूरी जानकारी इस खबर में दी गई है

JEE Main Toppers and Cut Off 2025, jeemain.nta.nic.in results OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग कोर्सेज (बीई, बीटेक) में दाखिले के लिए हुए जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, जेईई मेन 2025 पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले और दूसरे सत्र की परीक्षा के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की गई है। जेईई मेन में इस बार 24 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल का परफेक्ट स्कोर मिला है। जबकि 2024 मे यह कामयाबी हासिल करने वाले 56 कैंडिडेट्स थे। 2023 में 43, 2022 में 24 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला था।
JEE Main Topper 2025 Delhi: कौन रहे हैं?
इस बार दिल्ली से दो कैंडिडेट दक्ष और हर्ष झा को 100 स्कोर मिला है। जबकि 2024 में दिल्ली से 6 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला था। 2025 में दिल्ली के इन दोनों छात्रों को जेईई मेन पहले सेशन यानी जनवरी में हुई परीक्षा में टॉप स्कोर मिला था। इस हिसाब से अप्रैल में हुई दूसरे सेशन की परीक्षा में दिल्ली के किसी छात्र ने 100 स्कोर नहीं किया है।
JEE Advanced 2025 Cut Off: जेईई एडवांस्ड में कितने स्टूडेंट्स
आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए कटऑफ में जो बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी, वैसा नहीं हुआ है। जेईई एडवांस्ड के लिए कटऑफ में 2024 के मुकाबले ज्यादा फेरबदल नहीं है। जनरल कैटिगरी में कटऑफ में मामूली कमी हुई है। इस बार जेईई एडवांस्ड के लिए 2,50,236 Story रेस में होंगे। जबकि पिछले साल यह संख्या 2,50,284 थी।
एनटीए के सीनियर अधिकारी का कहना है कि स्टूडेंट के हर चैलेंज को एड्रेस करने के बाद रिजल्ट तैयार किया गया है। फाइनल आंसर-की में स्टूडेंट की हर क्वेरी का जवाब दिया गया है। उनका कहना है कि 9 अप्रैल को परीक्षा खत्म होने के बाद जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया गया है।
जेईई एडवांस्ड के लिए जेईई मेंस कटऑफ 2025 कितनी है?
जेईई एडवांस्ड के लिए जेईई मेंस कटऑफ 2025 कितनी है?
| कैटेगरी | परसेंटाइल | कितने कैंडिडेट्स |
| जेनरल | 100 से 93.1023262 | 97,321 |
| जेनरल PwD | 93.0950208 से 0.0079349 | 3,950 |
| EWS | 93.0950208 से 80.3830119 | 25,009 |
| OBC | 93.0950208 से 79.4313582 | 67,614 |
| SC | 93.0950208 से 61.1526933 | 37,519 |
| ST | 93.0950208 से 47.9026465 | 18,823 |
JEE Mains 100 Percentile: किन राज्यों के कितने छात्र
- 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वालों में राजस्थान ने बाजी मारी है।
- राजस्थान के 7 कैंडिडेट्स को परफेक्ट स्कोर मिला है।
- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से 3-3 कैंडिडेट्स इस लिस्ट में है।
- दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल से 2-2 कैंडिडेट्स को यह स्कोर मिला है।
- कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से 1- 1 कैंडिडेट को 100 स्कोर मिला है।
- दो महिला कैंडिडेट्स भी टॉप स्कोर पाने वालों की लिस्ट में है। पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र प्रदेश की साइ मनोगना (Sai Manogna) को परफेक्ट स्कोर मिला है।
जेईई मेन कैटिगरी वाइज टॉपर्स 2025
- जनरल कैटिगरी के 21 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला है।
- जनरल EWS में तेलंगाना के वी. अजय रेड्डी हैं।
- OBC NCL कैटिगरी में दिल्ली के दक्ष का नाम है।
- SC कैटिगरी में यूपी के श्रेयस लोहिया को टॉप स्कोर मिला है।
JEE Mains Topper List 2025 स्टेट वाइज
| क्रम संख्या | राज्य | जेईई मेन 2025 टॉपर का नाम | परसेंटाइल |
| 1 | अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह | मौसाम दास | 99.0622707 |
| 2 | आंध्र प्रदेश | साई मनोग्ना | 100 |
| 3 | अरुणाचल प्रदेश | प्रणय कुमार रॉय | 99.3840245 |
| 4 | असम | प्रांजल कुमार सिंह | 99.9837952 |
| 5 | बिहार | अब्दुल्ला | 99.9945499 |
| 6 | चंडीगढ़ | अर्नव जिंदल | 99.9991058 |
| 7 | छत्तीसगढ़ | सुविग्य देवांगन | 99.990837 |
| 8 | दादरा और नागर हवेली | अहरान रावल | 99.9856921 |
| 9 | दमन और दीव | जॉयेश वसन | 98.4181971 |
| 10 | दिल्ली | दक्ष | 100 |
| 11 | दिल्ली | हर्ष झा | 100 |
| 12 | गोवा | नाविन्य देवनंद देसाई | 99.9801306 |
| 13 | गुजरात | शिवेन विकास | 100 |
| 14 | गुजरात | आदित प्रकाश भगाड़े | 100 |
| 15 | हरियाणा | आमोघ बंसल | 99.9992065 |
| 16 | हिमाचल प्रदेश | धैर्य शर्मा | 99.9918249 |
| 17 | जम्मू और कश्मीर | तौहीब आशिक आहंगर | 99.9936579 |
| 18 | झारखंड | आर्यन मिश्रा | 99.9990968 |
| 19 | कर्नाटक | कुशाग्र गुप्ता | 100 |
| 20 | केरल | अक्षय बीजू बी एन | 99.9960501 |
| 21 | लद्दाख | बशीर अहमद | 96.1934877 |
| 22 | लक्षद्वीप | मोहम्मद सईद पी | 87.5187263 |
| 23 | मध्य प्रदेश | माजिद मुजाहिद हुसैन | 99.9992043 |
| 24 | महाराष्ट्र | आयुष रवि चौधरी | 100 |
| 25 | महाराष्ट्र | सनिध्य सराफ | 100 |
| 26 | महाराष्ट्र | विशाल जैन | 100 |
| 27 | मणिपुर | लोयंगनबा लियमापोकपम | 98.6999897 |
| 28 | मेघालय | निष्ठा गौतम | निष्ठा गौतम |
| 29 | मिजोरम | ईशांत वर्मा | 99.7209462 |
| 30 | नागालैंड | समीर कुमार | 95.6017969 |
| 31 | ओडिशा | नबनीत प्रियदर्शी | 99.9896407 |
| 32 | भारत के बाहर | सब्यसाची चौधरी | 99.8928681 |
| 33 | पुडुचेरी | जोथिराम एस | 99.9056854 |
| 34 | पंजाब | पियुषा दास | 99.9968364 |
| 35 | राजस्थान | आयुष सिंघल | 100 |
| 36 | राजस्थान | ओम प्रकाश बेहेरा | 100 |
| 37 | राजस्थान | साक्षम जिंदल | 100 |
| 38 | राजस्थान | अर्नव सिंह | 100 |
| 39 | राजस्थान | रजित गुप्ता | 100 |
| 40 | राजस्थान | एमडी अनस | 100 |
| 41 | राजस्थान | लक्ष्य शर्मा | 100 |
| 42 | सिक्किम | रजत कुमार सिंह | 100 |
| 43 | तमिलनाडु | प्रदीश गांधी एस | 99.3585197 |
| 44 | तेलंगाना | वेंकट अजय रेड्डी | 99.9991058 |
| 45 | तेलंगाना | बानी ब्रता माजी | 100 |
| 46 | तेलंगाना | हर्ष ए गुप्ता | 100 |
| 47 | त्रिपुरा | अर्गदीप देब | 99.9807578 |
| 48 | उत्तर प्रदेश | श्रेयस लोहिया | 100 |
| 49 | उत्तर प्रदेश | कुशाग्र बेंगाहा | 100 |
| 50 | उत्तर प्रदेश | सौरभ | 100 |
| 51 | उत्तराखंड | विवेक पाण्डे | 99.9936507 |
| 52 | पश्चिम बंगाल | देवदत्त माझी | 100 |
| 53 | पश्चिम बंगाल | अर्चिश्मन नंदी | 100 |
पहले के वर्षों में जेईई एडवांस्ड की कटऑफ कैसी रही
2022 में जनरल के लिए यह कटऑफ 88.4121383-100 पर्सेंटाइल थी। 2020 के बाद कटऑफ में बढ़ोतरी हुई थी। अनारक्षित कैटिगरी में 2021 में 88.8, 2022 में 88.4 और 2020 में 90.3 पर्सेंटाइल थी। 2023 में यह बढ़कर 90.77 हुई थी। 2024 में जनरल कैटिगरी के लिए कटऑफ बढ़कर 93.23 पर्सेंटाइल हो गई थी।
जेईई मेन 2025 में कितने स्टूडेंट्स
जेईई मेन्स 2025 एग्जाम जनवरी और अप्रैल दो सत्र में हुआ। दोनों सत्र की परीक्षा देने वाले छात्रों के बेस्ट स्कोर के आधार पर रैंक जारी की गई है। जेईई मेंस 2025 के पहले सत्र के रिजल्ट में जहां 14 टॉपर्स को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला था, वहीं दूसरे सत्र में 10 को यह स्कोर मिला है। इस तरह से कुल 24 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला है।
दोनों सत्रों को मिलाकर देखें तो 15,39,848 यूनीक कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हुए थे। यानी इतने स्टूडेंट्स ने दोनों सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन किया और दोनों सत्र की परीक्षा देने वाले कुल 14,75,103 यूनीक कैंडिडेट रहे। यह करीब 95.79 प्रतिशत है।
जनवरी सेशन में 13.11 लाख रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 12.58 लाख ने एग्जाम दिया था। अप्रैल में 10.61 लाख में से 9.92 लाख ने एग्जाम दिया। दोनों सत्रों में कॉमन कैंडिडेट यानी दोनों सत्रों के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स 8,33,536 थे, जिनमें से 7,75,383 ने एग्जाम दिया।

Winjiliph, solid choice for your online gaming fix. Good variety of games, and I appreciate the smooth interface. Time to try your luck? Here’s the spot: winjiliph
Slotsph8, nice selection of slots! I found a few I really like. Could use a few more table games, but overall a good experience. Ready to spin? Check it out at slotsph8!
Ph8comapp, easy to use app! Great for a quick gaming session on the go. Not the biggest selection, but good enough for a quick fix. Download time! ph8comapp
Downloaded bet558casinoapp last week and its been pretty fun. I like the variety if games. Seems pretty legit so far. Try it out! bet558casinoapp
Heard 9casinobet is the place to be! Checking it out for the first time tonight. Wish me luck, hopefully I can win big Lets go!! 9casinobet
Grabbed the 890betapp app. So far, so good! Easy to navigate and haven’t had any glitches. Seems legit for a mobile bet. Definitely worth a peek! 890betapp