HOME
March 2, 2026

DC Vs MI Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज लूटेंगे महफिल? कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल

DC Vs MI Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज लूटेंगे महफिल? कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल

Delhi Pitch Report Today IPL Match दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के 29वें मैच से पहले जानिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच कैसी रहेगी। क्या बल्लेबाजों का बोलबाला होगा या गेंदबाजों का दबदबा? आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए इस मैदान का इतिहास और दोनों के बीच पिछले आईपीएल मैचों के आकंड़े?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। DC Vs MI Pitch Report: आईपीएल 2025 के 29वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। यह मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल को दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अक्षर पटेल (Axar Patel) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा सीजन में शानदार फॉर्म में चल रही है।

दिल्ली (Delhi Capitals IPL 2025) की टीम ने अब तक 4 मैच खेले है और चारों मैचों में दिल्ली ने जीत हासिल की है, जबकि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians IPL 2025) ने अब तक 5 मैच खेले है और अब तक केवल एक ही मैच में जीत हासिल की है।

 

ऐसे में मुंबई की टीम की नजरें दिल्ली को उसके होम ग्राउंड में हराने पर होगी। यह मुकाबला रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium Delhi Pitch) में मौजूदा सीजन का पहला मैच होना है। ऐसे में जानते हैं अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का कैसा मिजाज रहेगा?

DC Vs MI: कैसा खेलेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच? (Arun Jaitley Stadium Delhi Pitch)

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Pitch Report in Hindi) की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हैं। छोटा ग्राउंड होने के चलते यहां पर बल्लेबाजों को खूब रनों की बौछार करते हुए देखा जाता है। इस पिच पर स्पिनर गेंदबाजों को विकेट लेने में काफी मदद मिल सकती है। यहां का औसतन स्कोर 166 रन का रहा
वहीं, आकंड़ों की बात की जाएं तो इस वेन्यू पर अब तक आईपीएल के 89 मैच खेले गए है, जिसमें पहले बैटिंग करते 42 बार टीम ने जीत हासिल की, जबकि बाद में बैटिंग करने आई टीम ने 46 बार जीत दर्ज की। एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
यहाँ से आप और उन Click Here
3 thoughts on “DC Vs MI Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे गदर या गेंदबाज लूटेंगे महफिल? कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *