HOME
March 2, 2026

JEE Mains Result 2025 Topper, Cut Off: रिजल्ट जारी, देखें जेईई मेन टॉपर लिस्ट स्टेट वाइज, जेईई एडवांस्ड कटऑफ समेत हर डिटेल

JEE Mains Topper List 2025 Cut Off Percetile for JEE Advanced, jeemain.nta.nic.in: जेईई मेंस रिजल्ट पेपर 1 बीईस बीटेक के लिए जारी हो गया है। 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है। जेईई एडवांस्ड कटऑफ कैटेगरी वाइज, जेईई मेन स्टेट वाइज टॉपर लिस्ट समेत पूरी जानकारी इस खबर में दी गई है

JEE Main Toppers and Cut Off 2025, jeemain.nta.nic.in results OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग कोर्सेज (बीई, बीटेक) में दाखिले के लिए हुए जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, जेईई मेन 2025 पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पहले और दूसरे सत्र की परीक्षा के आधार पर ऑल इंडिया रैंक जारी की गई है। जेईई मेन में इस बार 24 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल का परफेक्ट स्कोर मिला है। जबकि 2024 मे यह कामयाबी हासिल करने वाले 56 कैंडिडेट्स थे। 2023 में 43, 2022 में 24 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला था।

 

JEE Main Topper 2025 Delhi: कौन रहे हैं?

इस बार दिल्ली से दो कैंडिडेट दक्ष और हर्ष झा को 100 स्कोर मिला है। जबकि 2024 में दिल्ली से 6 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला था। 2025 में दिल्ली के इन दोनों छात्रों को जेईई मेन पहले सेशन यानी जनवरी में हुई परीक्षा में टॉप स्कोर मिला था। इस हिसाब से अप्रैल में हुई दूसरे सेशन की परीक्षा में दिल्ली के किसी छात्र ने 100 स्कोर नहीं किया है।

JEE Advanced 2025 Cut Off: जेईई एडवांस्ड में कितने स्टूडेंट्स

आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए कटऑफ में जो बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी, वैसा नहीं हुआ है। जेईई एडवांस्ड के लिए कटऑफ में 2024 के मुकाबले ज्यादा फेरबदल नहीं है। जनरल कैटिगरी में कटऑफ में मामूली कमी हुई है। इस बार जेईई एडवांस्ड के लिए 2,50,236 Story रेस में होंगे। जबकि पिछले साल यह संख्या 2,50,284 थी।

एनटीए के सीनियर अधिकारी का कहना है कि स्टूडेंट के हर चैलेंज को एड्रेस करने के बाद रिजल्ट तैयार किया गया है। फाइनल आंसर-की में स्टूडेंट की हर क्वेरी का जवाब दिया गया है। उनका कहना है कि 9 अप्रैल को परीक्षा खत्म होने के बाद जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया गया है।

जेईई एडवांस्ड के लिए जेईई मेंस कटऑफ 2025 कितनी है?

जेईई एडवांस्ड के लिए जेईई मेंस कटऑफ 2025 कितनी है?

कैटेगरी परसेंटाइल कितने कैंडिडेट्स
जेनरल 100 से 93.1023262 97,321
जेनरल PwD 93.0950208 से 0.0079349 3,950
EWS 93.0950208 से 80.3830119 25,009
OBC 93.0950208 से 79.4313582 67,614
SC 93.0950208 से 61.1526933 37,519
ST 93.0950208 से 47.9026465 18,823

 

JEE Mains 100 Percentile: किन राज्यों के कितने छात्र

  • 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वालों में राजस्थान ने बाजी मारी है।
  • राजस्थान के 7 कैंडिडेट्स को परफेक्ट स्कोर मिला है।
  • उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से 3-3 कैंडिडेट्स इस लिस्ट में है।
  • दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल से 2-2 कैंडिडेट्स को यह स्कोर मिला है।
  • कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से 1- 1 कैंडिडेट को 100 स्कोर मिला है।
  • दो महिला कैंडिडेट्स भी टॉप स्कोर पाने वालों की लिस्ट में है। पश्चिम बंगाल की देवदत्ता माझी और आंध्र प्रदेश की साइ मनोगना (Sai Manogna) को परफेक्ट स्कोर मिला है।

जेईई मेन कैटिगरी वाइज टॉपर्स 2025

  • जनरल कैटिगरी के 21 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला है।
  • जनरल EWS में तेलंगाना के वी. अजय रेड्डी हैं।
  • OBC NCL कैटिगरी में दिल्ली के दक्ष का नाम है।
  • SC कैटिगरी में यूपी के श्रेयस लोहिया को टॉप स्कोर मिला है।

JEE Mains Topper List 2025 स्टेट वाइज

क्रम संख्या राज्य जेईई मेन 2025 टॉपर का नाम परसेंटाइल
1 अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह मौसाम दास 99.0622707
2 आंध्र प्रदेश साई मनोग्ना 100
3 अरुणाचल प्रदेश प्रणय कुमार रॉय 99.3840245
4 असम प्रांजल कुमार सिंह 99.9837952
5 बिहार अब्दुल्ला 99.9945499
6 चंडीगढ़ अर्नव जिंदल 99.9991058
7 छत्तीसगढ़ सुविग्य देवांगन 99.990837
8 दादरा और नागर हवेली अहरान रावल 99.9856921
9 दमन और दीव जॉयेश वसन 98.4181971
10 दिल्ली दक्ष 100
11 दिल्ली हर्ष झा 100
12 गोवा नाविन्य देवनंद देसाई 99.9801306
13 गुजरात शिवेन विकास 100
14 गुजरात आदित प्रकाश भगाड़े 100
15 हरियाणा आमोघ बंसल 99.9992065
16 हिमाचल प्रदेश धैर्य शर्मा 99.9918249
17 जम्मू और कश्मीर तौहीब आशिक आहंगर 99.9936579
18 झारखंड आर्यन मिश्रा 99.9990968
19 कर्नाटक कुशाग्र गुप्ता 100
20 केरल अक्षय बीजू बी एन 99.9960501
21 लद्दाख बशीर अहमद 96.1934877
22 लक्षद्वीप मोहम्मद सईद पी 87.5187263
23 मध्य प्रदेश माजिद मुजाहिद हुसैन 99.9992043
24 महाराष्ट्र आयुष रवि चौधरी 100
25 महाराष्ट्र सनिध्य सराफ 100
26 महाराष्ट्र विशाल जैन 100
27 मणिपुर लोयंगनबा लियमापोकपम 98.6999897
28 मेघालय निष्ठा गौतम निष्ठा गौतम
29 मिजोरम ईशांत वर्मा 99.7209462
30 नागालैंड समीर कुमार 95.6017969
31 ओडिशा नबनीत प्रियदर्शी 99.9896407
32 भारत के बाहर सब्यसाची चौधरी 99.8928681
33 पुडुचेरी जोथिराम एस 99.9056854
34 पंजाब पियुषा दास 99.9968364
35 राजस्थान आयुष सिंघल 100
36 राजस्थान ओम प्रकाश बेहेरा 100
37 राजस्थान साक्षम जिंदल 100
38 राजस्थान अर्नव सिंह 100
39 राजस्थान रजित गुप्ता 100
40 राजस्थान एमडी अनस 100
41 राजस्थान लक्ष्य शर्मा 100
42 सिक्किम रजत कुमार सिंह 100
43 तमिलनाडु प्रदीश गांधी एस 99.3585197
44 तेलंगाना वेंकट अजय रेड्डी 99.9991058
45 तेलंगाना बानी ब्रता माजी 100
46 तेलंगाना हर्ष ए गुप्ता 100
47 त्रिपुरा अर्गदीप देब 99.9807578
48 उत्तर प्रदेश श्रेयस लोहिया 100
49 उत्तर प्रदेश कुशाग्र बेंगाहा 100
50 उत्तर प्रदेश सौरभ 100
51 उत्तराखंड विवेक पाण्डे 99.9936507
52 पश्चिम बंगाल देवदत्त माझी 100
53 पश्चिम बंगाल अर्चिश्मन नंदी 100

पहले के वर्षों में जेईई एडवांस्ड की कटऑफ कैसी रही

2022 में जनरल के लिए यह कटऑफ 88.4121383-100 पर्सेंटाइल थी। 2020 के बाद कटऑफ में बढ़ोतरी हुई थी। अनारक्षित कैटिगरी में 2021 में 88.8, 2022 में 88.4 और 2020 में 90.3 पर्सेंटाइल थी। 2023 में यह बढ़कर 90.77 हुई थी। 2024 में जनरल कैटिगरी के लिए कटऑफ बढ़कर 93.23 पर्सेंटाइल हो गई थी।

जेईई मेन 2025 में कितने स्टूडेंट्स

जेईई मेन्स 2025 एग्जाम जनवरी और अप्रैल दो सत्र में हुआ। दोनों सत्र की परीक्षा देने वाले छात्रों के बेस्ट स्कोर के आधार पर रैंक जारी की गई है। जेईई मेंस 2025 के पहले सत्र के रिजल्ट में जहां 14 टॉपर्स को 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला था, वहीं दूसरे सत्र में 10 को यह स्कोर मिला है। इस तरह से कुल 24 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला है।

दोनों सत्रों को मिलाकर देखें तो 15,39,848 यूनीक कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हुए थे। यानी इतने स्टूडेंट्स ने दोनों सत्र की परीक्षा के लिए आवेदन किया और दोनों सत्र की परीक्षा देने वाले कुल 14,75,103 यूनीक कैंडिडेट रहे। यह करीब 95.79 प्रतिशत है।

जनवरी सेशन में 13.11 लाख रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में से 12.58 लाख ने एग्जाम दिया था। अप्रैल में 10.61 लाख में से 9.92 लाख ने एग्जाम दिया। दोनों सत्रों में कॉमन कैंडिडेट यानी दोनों सत्रों के लिए रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स 8,33,536 थे, जिनमें से 7,75,383 ने एग्जाम दिया।

6 thoughts on “JEE Mains Result 2025 Topper, Cut Off: रिजल्ट जारी, देखें जेईई मेन टॉपर लिस्ट स्टेट वाइज, जेईई एडवांस्ड कटऑफ समेत हर डिटेल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *